मूर्ति विसर्जन: पांच-छह अक्तूबर को सीधे गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे वाहन, इन रूटों पर डायवर्जन लागू
मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के चलते पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे से छह अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक बाहर से आने वाले वाहनों को शहर में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए डायवर्जन जारी कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस तय डायवर्जन का पालन कराएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- संतकबीर नगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायर्वट किया जाएग, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां व जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
- बड़हलगंज से आने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायर्वट किया जाएगा, ये वाहन रामनगर करजहां व कालेसर होते हुए जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
- लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे सभी तरह के वाहन
- दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर।
- घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक ।
- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक।
- नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक।
- हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ।
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ ।
- खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ।
- घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ ।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक।
- फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर।
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ।
- मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर।
इधर से गुजरेंगे वाहन
- फरेंदा सोनौली की तरफ जाने वाले वाहन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर जाएंगे। रोडवेज एवं एंबुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।
- फरेन्दा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झूंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
जुलूस समाप्ति तक गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन
- विजयादशमी को गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए मंगलवार को दोपहर एक बजे से जुलूस समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- वाहन धर्मशाला चौकी से गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड, ग्रीन सिटी, कौड़ियहवा मोड़ होते हुए जाएंगे।
- जेपी हॉस्पिटल से दुर्गाबाड़ी होकर जाएंगे।
- इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ से वाहन रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज होते हुए जाएंगे।
- ग्रीन सिटी मोड़ से वाहन सुरजकुंड होते हुए जाएंगे।
- दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रासिंग से झूलेलाल मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन अपने बाएं मुड़कर दुर्गाबाड़ी से सूरजकुंड होकर जाएंगे।
- सूरजकुंड से रामलीला मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे।
- गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन थाने के पीछे होते हुए जाएंगे।
- लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन जाहिदाबाद तिराहे से जाएंगे।
- दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन कौड़ियहवा मोड़, इंडस्ट्रीयल मोड़ होते हुए जाएंगे।