फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District President of Awadhesh Samajwadi Party in Gorakhpur

UP Election 2022: गोरखपुर में अवधेश समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, कृष्ण कुमार बने महानगर अध्यक्ष

Thu, 13 Jan 2022 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jan 2022 06:53 PM IST
सार

शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं पर दूसरी बार जताया भरोसा, छह महीने से खाली चल रही थी जिलाध्यक्ष की कुर्सी। ब्राह्मणों में पैठ बढ़ाने के लिए महानगर में कृष्ण कुमार को कमान, जिले में संतुलन के लिए अवधेश को जिम्मेदारी।

विज्ञापन
District President of Awadhesh Samajwadi Party in Gorakhpur
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ अवधेश यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी की करीब छह महीने से खाली चल रही जिलाध्यक्ष और करीब ढाई साल से खाली चल रही महानगर अध्यक्ष की कुर्सी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तैनाती कर दी है। अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष जबकि कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने दोनों पर दूसरी बार भरोसा जताया है।

विज्ञापन


अवधेश इससे पहले जून 2011 से जून 2014 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, कृष्ण कुमार त्रिपाठी जून 2014 से अक्तूबर 2016 तक महानगर अध्यक्ष रहे चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के सपा का साथ छोड़कर भाजपा के साथ हो लेने के बाद निषाद वोटरों में पुरानी पैठ बनाए रखने के लिए सपा शीर्ष नेतृत्व ने नगीना साहनी को जिलाध्यक्ष बनाया था, मगर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों के साथ ही उन्हें भी पद से हटा दिया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा जिले की नौ सीटों में से ठीक-ठाक सीटों पर निषाद चेहरों को उम्मीदवार के तौर पर उतारने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी ने जिलाध्यक्ष के पद पर निषाद चेहरे की जगह यादव चेहरे को मौका दिया ताकि संतुलन बना रहे। वहीं ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए सपा ने महानगर अध्यक्ष पद की कमान कृष्ण कुमार त्रिपाठी को सौंपी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ब्राह्मण भाजपा से नाराज हैं और सपा में अपना हित देख रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट करके 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ पर प्रचार प्रसार में जुटेंगे। सभी नौ विधानसभाओं को जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। सभी को साथ लेकर प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। सभी के प्रयास से शहर व ग्रामीण विधानसभा में पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed