{"_id":"60f5686d8ebc3e73532b93bc","slug":"district-level-officer-block-chief-and-chief-in-gorakhpur-will-administer-oath-to-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पंचायतों में अब तेजी से घूमेगा विकास का पहिया, आज शपथ लेंगे ब्लॉक प्रमुख व सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पंचायतों में अब तेजी से घूमेगा विकास का पहिया, आज शपथ लेंगे ब्लॉक प्रमुख व सदस्य
Tue, 20 Jul 2021 09:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:03 AM IST
सार
ग्राम पंचायत और जिला पंचायत के बाद अब क्षेत्र पंचायतों का भी होने लगा गठन। मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारी ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख, सदस्यों को दिलाएंगे शपथ।
विज्ञापन
गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की पंचायतों में भी अब विकास का पहिया तेजी से घूमने लगेगा। त्रिस्तरीय पंचायत में से जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों का गठन पहले ही हो चुका है। अब क्षेत्र पंचायतों का भी गठन सोमवार की दोपहर से शुरू हो गया। वहीं मंगलवार यानी आज ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही पहली बैठक भी होगी।
सुबह 11 बजे से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे, उसके बाद ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
सभी ब्लाकों से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायतों की ओर से सभी ब्लाक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही उस ब्लाक के ग्राम प्रधान एवं ऐसे सांसद, विधायक एवं विधान परिषद सदस्य जो वहां के वोटर हैं, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की सूची में उनका नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस सूची पर बीडीओ व एडीओ पंचायत का हस्ताक्षर भी हो चुका है। सोमवार की शाम तक जिला पंचायत राज अधिकारी का हस्ताक्षर होगा, फिर फाइल डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन के हस्ताक्षर के लिए उनके पास जाएगी। डीएम का हस्ताक्षर होने के साथ ही अधिसूचना जारी हो जाएगी और क्षेत्र पंचायतें संघटित मान ली जाएंगी।

शपथ दिलाने को इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी
अलग-अलग ब्लाकों में ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाने वाले अधिकारियों की तैनाती डीएम ने कर दी है। बांसगांव में एसडीएम बांसगांव, बड़हलगंज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बेलघाट में जिला गन्ना अधिकारी, भरोहिया में जिला कार्यक्रम अधिकारी, भटहट में जिला युवा कल्याण अधिकारी, ब्रह्मपुर में एसडीएम चौरी चौरा, कैंपियरगंज में वहां के एसडीएम, चरगांवा में एसडीएम सदर, गगहा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक, गोला में वहां के एसडीएम, जंगल कौड़िया में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता, कौड़ीराम में जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, खजनी में वहां के एसडीएम, खोराबार में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पाली में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पिपराइच में अधीक्षक राजकीय उद्यान, पिपरौली में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहजनवां में वहां के एसडीएम, सरदारनगर में जिला बचत अधिकारी, उरुवा में भूमि संरक्षण अधिकारी शपथ दिलाएंगे।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र पंचायतों का संघटन आज शाम तक को हो जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई को सभी ब्लाकों पर ब्लाक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ब्लाकाें में शपथ के बाद पहली बैठक भी होगी।