फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Hospital: OPD will be modern, numbers can be seen digitally

जिला अस्पताल : आधुनिक होगी ओपीडी, डिजिटल देख सकेंगे नंबर

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: OPD will be modern, numbers can be seen digitally
- चिकित्सकों के लिए अलग-अलग होंगे कक्ष, जिसका नंबर ओपीडी ब्लॉक में डिजिटल स्क्रीन पर होगा प्रदर्शित
विज्ञापन


- जिला अस्पताल में शुरू डिप्लेमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के कोर्स के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी का नया भवन बनाने का काम तेज हो गया है। वर्तमान भवन जर्जर होने से ये फैसला लिया गया है। भवन बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एक ही डिस्प्ले बोर्ड पर कक्ष और चिकित्सक का नाम डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
सीएमएस डॉ. बीके सुमन ने बताया कि नए भवन का नक्शा जारी कर दिया गया है। नया भवन भी सरकारी विभाग की तरफ से बनाया जा रहा है। नए परिसर में ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, ओपीडी ब्लाॅक, पार्किंग और अन्य सुविधाएं होंगी। जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग बनने से मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नए भवन में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के आवास भी बनाने की योजना है। अस्पताल परिसर के मुख्य गेट से अंदर दाएं तरफ सरकारी चिकित्सकों के आवास हैं। भवन बनकर तैयार होने के बाद नए सिरे से चिकित्सकों को कक्ष का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मरीजों को चिकित्सकों के कक्ष के सामने घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नया ओपीडी हॉल बनने से ओपीडी काउंटर बन जाएंगे। मरीजों के लिए पंजीकरण काउंटर होंगे। मरीज हॉल में बैठकर अपने नंबर का पता लगा सकेंगे। अलग-अलग काउंटर पर मरीजों को सलाह के लिए भी लोग मौजूद रहेंगे।

--
छात्रों के लिए बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी
सीएमएस डॉ. बीके सुमन ने बताया कि जिला अस्पताल में डिप्लेमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की पढ़ाई शुरू हो गई है। इस वर्ष अभी चार छात्रों का बैच है। नए सत्र में इसे और बढ़ाया जाएगा। इन बच्चों को कक्षा के अलावा बेहतर पढ़ाई के लिए नई लाइब्रेरी बनवाई जाएगी। इससे संबंधित सभी किताबें लाइब्रेरी में मौजूद रहेंगी। इसमें बच्चों का चयन नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) के तहत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed