फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disaster Mitras reached nine flooded areas of the river and warned of the dangers through loudspeakers

Gorakhpur News: नदी के नौ डूब क्षेत्रों पर पहुंचे आपदा मित्र, लाउडस्पीकर से खतरों से किया आगाह

Fri, 29 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Disaster Mitras reached nine flooded areas of the river and warned of the dangers through loudspeakers
मंगलवार को राप्ती नदी में तीन किशोरों के डूबने के बाद हरकत में आया प्रशासनिक अमला
विज्ञापन

एडीएम एफआर ने सुबह बुलाकर दी ट्रेनिंग, दोपहर में जिले के नौ घाटों पर पहुंचे आपदा मित्र
गोरखपुर। राप्ती नदी के राजघाट पर नदी में डूबकर तीन किशोर की जान जाने के बाद प्रशासनिक अब अमला चेता है। बृहस्पतिवार को नदी के डूब क्षेत्रों वाली जगहाें पर आपदा मित्र पहुंंचे और लाउडस्पीकर के जरिये नदी में नहा रहे लोगों को खतरों से आगाह किया। साथ ही घाटों पर मौजूद बड़े-बुजुर्गों से अपील की कि वे भी बच्चों को नदी में नहाने से मना करें।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आपदा मित्रों की आठ टीमें गठित की गईं। प्रत्येक टीम में तीन-तीन आपदा मित्रों को रखा गया है। प्रभारी अधिकारी, आपदा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) जयप्रकाश और जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने आपदा मित्रों के साथ बैठक की। उन्हें डूब क्षेत्राें में जाकर खतरों के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने को कहा। आपदा मित्रों को एक-एक लाउडस्पीकर एवं लाइफबॉय रिंग उपलब्ध कराया गया। इसके बाद आपदा मित्रों ने जिले के नौ हॉटस्पॉट जगहों पर जाकर लोगों से नदी में न नहाने की अपील की।
विज्ञापन

इन घाटों पर किया जागरूक
रामघाट, राजघाट, झंगहा घाट, करही घाट, बरही घाट, सेमरौना घाट, संझाई केवटहिया घाट, करहिया पीपा पुल, कम्हरिया घाट।

नदियों के डूब वाले घाटों पर लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। आपदा मित्रों की आठ टीमें लगाई गई हैं। वे रोजाना जाकर बच्चों और अभिभावकों को खतरों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जय प्रकाश, प्रभारी अधिकारी, आपदा

बच्चे पुल से नदी में लगा रहे थे छलांग, आपदा मित्रों ने रोका
नेतवरबाजार। कैंपियरगंज क्षेत्र स्थित नेतवर बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर राप्ती नदी पर बने पीपा पुल से कुछ बच्चे नदी में छलांग लगा रहे थे। पुलिस और आपदा मित्रों ने बच्चों को छलांग लगाने से रोका और साथ ही बच्चों को रील बनाने से मना किया। उन्हें बताया कि नदी में नहाना और रील बनाना किस तरह से जानलेवा साबित हो सकता है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की जा रही है। साथ ही युवाओं को सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट और रील वीडियो न बनाने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed