{"_id":"62e76170e32ab058df0625dc","slug":"director-of-company-beaten-up-in-a-warehouse-demanded-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में कंपनी के डायरेक्टर को गोदाम में बंद कर पीटा, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में कंपनी के डायरेक्टर को गोदाम में बंद कर पीटा, मांगी रंगदारी
Mon, 01 Aug 2022 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:45 AM IST
सार
प्रतीक की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें धनघटा निवासी देवेन्द्र राय, बांसगांव के आनंद सिंह, मेहदावल के मयंक दुबे शामिल हैं जबकि खलीलाबाद का पंकज फरार है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र और पंकज से प्रतीक की पहले से पहचान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रामनगर करजहां स्थित रेस्टोरेंट में एक कंपनी के डायरेक्टर को बुलाकर रविवार को गोदाम में बंद कर पिटाई करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मांग कर ले गए कार को देने के लिए 3.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मना करने पर रेस्टोरेंट से जबरन उठाकर रेस्टोरेंट के ही गोदाम में बंद कर पिटाई की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस तहरीर के आधार पर अपहरण और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस की शुरुआती जांच में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के लार निवासी प्रतीक कुमार सिंह एक कंपनी में डायरेक्टर हैं। उनके दो साथी 28 जुलाई को उनकी कार ले लिए थे। आरोप है कि उन्होंने कार लौटाने के लिए खोराबार के रामनगर करजहां स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया था।
प्रतीक रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो चार लोग वहां पहले से मौजूद मिले। उन्होंने अपनी कार मांगी तो आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। प्रतीक को जबरियां लेकर चारों आरोपी जाने लगे इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में रुपये के लेन-देन का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि प्रतीक की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें धनघटा निवासी देवेन्द्र राय, बांसगांव के आनंद सिंह, मेहदावल के मयंक दुबे शामिल हैं जबकि खलीलाबाद का पंकज फरार है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र और पंकज से प्रतीक की पहले से पहचान है।