फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   digital use of railway officer even after transfer

Gorakhpur News: तबादले के बाद भी रेलवे अधिकारी का डिजिटल इस्तेमाल, विजिलेंस जांच शुरू

Tue, 23 May 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
digital use of railway officer even after transfer
गोरखपुर। सहायक कार्मिक अधिकारी के वाराणसी स्थानांतरण होने के बाद भी यांत्रिक कारखाना में उनके डिजिटल सिग्ननेचर का उपयोग होता रहा। एक कर्मचारी के अजमेर स्थानांतरण के बाद ट्वीटर के माध्यम से रेल मंत्रालय से शिकायत पर प्रकरण प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया है। इस मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सितंबर, 2022 में ही कारखाना के सहायक कार्मिक अधिकारी का स्थानांतरण वाराणसी के लिए हो गया। तीन मई 2023 को जब एक रेलकर्मी का स्थानांतरण अजमेर स्थित कारखाना में हुआ तो मामला चर्चा में आया। जब सहायक कार्मिक अधिकारी गोरखपुर में तैनात ही नहीं हैं तो उनके हस्ताक्षर से कर्मचारी का स्थानांतरण कैसे हो गया। डिजिटल सिग्नेचर को खोलने का अधिकार सिर्फ अधिकृत अधिकारी का ही होता है। ऐसे में विभाग के कर्मचारी स्थानांतरित अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कैसे करते रहे। अभी तो एक मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद इस तरह के बहुत सारे प्रकरण खुल सकते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed