{"_id":"66445b28352de9fb6d046cae","slug":"dig-took-action-against-70-policemen-for-negligence-in-getting-passport-made-and-demanding-money-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पासपोर्ट बनवाने में ये लापरवाही पड़ी भारी, 70 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई- कुछ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पासपोर्ट बनवाने में ये लापरवाही पड़ी भारी, 70 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई- कुछ निलंबित
Wed, 15 May 2024 12:22 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट(सांकेतिक)
- फोटो : iStock
मंडल के चारों जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज में पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही और रुपए मांगने की शिकायत पर डीआइजी रेंज आनंद कुलकर्णी ने 70 पुलिस वालों पर कार्रवाई की है। उन्होंने यह कार्रवाई पासपोर्ट आवेदन करने वालों के फीडबैक पर की गई।
विज्ञापन
थाना स्तर पर होने वाले सत्यापन के बाद डीआईजी कार्यालय की ओर से आवेदक से पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली पर फीडबैक लिया जाता है। आरोप की पुष्टि होने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित, सात को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
21 को लघुदंड व 17 को चेतावनी दी गई। 20 का पटल परिवर्तन कर दिया गया। बीते चार महीने में अचानक ही आवेदकों से फोन पर हुई बातचीत में गोरखपुर रेंज के थानों पर तैनात 70 पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली खराब पाई गई, जिसमें कई लोग सत्यापन के लिए रुपये मांग रहे थे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी आवेदक को बेवजह परेशान कर रहे थे। समीक्षा के बाद डीआईजी ने जांच कराई।
विज्ञापन