फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diagnostic center manager shoots himself in Gorakhpur.

UP: डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर ने खुद को मारी गोली, ऐसे बची जान; घटना के बाद असलहा ही गायब

Tue, 01 Sep 2026 04:36 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी विशाल चंद पुत्र बजरंगी रानीडीहा स्थित डायग्नोसिस सेंटर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी दी गई कि विशाल ने खुद को गोली मारी है। हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या वजह थी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Diagnostic center manager shoots himself in Gorakhpur.
डायग्नोस्टिक सेंटर में सिर में गोली लगने से घायल मैनेजर की फोटो। - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

खोराबार के रानीडीहा स्थित वर्ड विजन डायग्नोसिस सेंटर में सोमवार शाम मैनेजर विशाल चंद (25) ने सिर में गोली मार ली। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है जबकि पुलिस को रात करीब नौ बजे इसकी सूचना दी गई। घायल मैनेजर को कैंट क्षेत्र स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार मैनेजर ने खुद गोली मार ली। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। मौके से असलहा भी गायब मिला है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी विशाल चंद पुत्र बजरंगी रानीडीहा स्थित डायग्नोसिस सेंटर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी दी गई कि विशाल ने खुद को गोली मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या वजह थी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों ने विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद से पुलिस कर्मचारियों के बयानों और घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि शाम छह बजे से रात नौ बजे तक मामले की जानकारी पुलिस से क्यों छिपाई गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। असलहे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डायग्नोसिस सेंटर मैनेजर विशाल चंद के भाई की बताई जा रही है। जो वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली से शहर के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रेम-प्रसंग के पहलू पर भी जांच
पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आई है लेकिन पुलिस इसे लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच में प्रेम-प्रसंग के पहलू को भी शामिल किया गया है। पुलिस विशाल के मोबाइल फोन, सेंटर में मौजूद कर्मचारियों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

असलहा कहां गया, पुलिस तलाश में जुटी
घटना में इस्तेमाल असलहा भी पुलिस के लिए अहम कड़ी बना हुआ है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किस हथियार से चली और घटना के बाद असलहा कहां गया। घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों और कर्मचारियों के बयानों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि असलहा सेंटर तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed