फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DGCA special team arrived to inspect kushinagar international airport

एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंची डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम, जल्द शुरू होगी उड़ान

Wed, 11 Nov 2020 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
DGCA special team arrived to inspect kushinagar international airport
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।

अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के निरीक्षण के लिए बुधवार को डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम यहां दो दिन रुक कर एयरपोर्ट को उड़ान के लिए लाइसेंस देने के लिए जरूरी मानकों का बिंदुवार निरीक्षण करेगी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उड़ान के लिए लाइसेंस जारी होगा।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एवीएशन) के डीके मंडल और राजगुरू ठाकुर पहुंचे। दोनों अधिकारी डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इन्होंने सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचकर एएआई के सभी नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत टीम के सदस्य एएआई के सभी नियुक्त सदस्यों के साथ कुछ मिनट तक बैठकर चर्चा की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम संजय कुमार नारायण ने बताया कि टीम एयरपोर्ट का निरीक्षण अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार करेगी। अथॉरिटी की टीम ने भी एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कोई भी ऐसा काम अधूरा नहीं हैं, जिसकी वजह से लाइसेंस मिलने में दिक्कत आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीजीएम सिविल एनपी कोरी, प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील तिवारी समेत एएआई के सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed