फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devshayani Ekadashi 2021 will be celebrated today

Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास की हुई शुरुआत

Tue, 20 Jul 2021 09:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 09:32 AM IST
सार

चार माह के लिए बंद हो जाएंगे सभी शुभ कार्य, कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी तिथि को निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु।

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2021 will be celebrated today
देवशयनी एकादशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवशयनी एकादशी मंगलवार को मनाई जा रही है। इस एकादशी के व्रत को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से चातुर्मास की भी शुरुआत होती है। इस दिन से शुभ कार्य बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करने के लिए चले जाते हैं। इसी कारण इस एकादशी को देवशयनी या पद्मा एकादशी कहते हैं।
विज्ञापन


पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु चार महीने के बाद कार्तिक शुक्ल की देवउठनी एकादशी को निद्रा का त्याग करते हैं। जिसके बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के मुताबिक इस दिन सूर्योदय सुबह पांच बजकर 19 मिनट पर और एकादशी तिथि का मानकर शाम चार बजकर 29 मिनट तक है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र भी शाम छह बजकर 52 मिनट तक और शुक्र नामक सौम्य योग शाम छह बजकर 45 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होंगे ये शुभ कार्य
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, चातुर्मास में विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, वरवरण, कन्यावरण, वधू प्रवेश कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके साथ ही नूतन गृहप्रवेश, विशिष्ट यज्ञों का आरंभ भी चातुर्मास में निषेध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed