फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees gathered in Gorakhpur at night

Gorakhpur News: रात में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला...कई जगहों पर जाम में जूझते रहे लोग

Tue, 24 Oct 2023 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 12:52 PM IST
सार

बेतियाहाता चौक पर ही मूर्ति स्थापित होने की वजह से यहां पर भी जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ा। इसी प्रकार आजाद चौक पर भी रात में जाम जैसी स्थिति बनी रही। यहां वाहनों को पहले ही पुलिस ने रुकवा दिया था, ताकि जाम में लोगों को परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
Devotees gathered in Gorakhpur at night
कूड़ाघाट के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवी के दर्शन करने के लिए सोमवार की रात में आठ बजे के बाद शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया। हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आई। बाइक सवार तो किसी तरह निकल गए लेकिन चारपहिया वाहनों से गए लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। भीड़ के आगे यातायात पुलिस भी बेबस दिखी। जहां भी गाड़ियां ज्यादा दिखीं, वहां क्यूआरटी ने पहुंचकर वाहनों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


रात आठ बजे तक सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं थी, लेकिन इसके बाद लोग परिवार के साथ घरों से निकले तो भीड़ बढ़ती गई। मोहद्दीपुर रोड पर सड़क किनारे ही दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। रात में यहां पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। कुनराघाट चौराहे पर भी जबरदस्त भीड़ थी। वाहनों से गए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवी पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब...मां के दरबार में लगे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सड़क के किनारे लगी खानपान, खिलौने की दुकानें के चलते भी जाम लगता रहा। नंदानगर में रात नौ बजे के बाद जाम लंबा हो गया, फंसे वाहनों को पुलिस वालों ने निकाला। दुर्गाबाड़ी के पास गंगेज चौक पर भी जाम लगा रहा, यहां पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी। घंटाघर, कालीबाड़ी रोड पर भी जाम लगा रहा।

यहां वाहनों को पहले ही पुलिस ने रुकवा दिया था, ताकि जाम में लोगों को परेशान न होना पड़े। वाहनों को खड़ा कर लोग पैदल ही दर्शन करने पहुंचे और फिर वाहनों से घर लौटे। बेतियाहाता चौक पर ही मूर्ति स्थापित होने की वजह से यहां पर भी जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ा। इसी प्रकार आजाद चौक पर भी रात में जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed