फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees assaulted in Tarkulha Devi temple, accused

Gorakhpur News: तरकुलहा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, छेड़खानी का आरोप

Wed, 21 Jun 2023 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees assaulted in Tarkulha Devi temple, accused
बड़हलगंज का एक परिवार रविवार को आया था दर्शन करने, एक को गंभीर चोट
विज्ञापन

चौरीचौरा पुलिस तीन दुकानदारों पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन दुकानदारों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की रात में पुलिस ने आरोपी अमरनाथ, लड्डू और संदीप के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। हालांकि, शुरुआती जांच में लेनदेन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक परिवार के लोग रविवार को तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा-पाठ करने आए थे। मेला परिसर में खाना बनाने व बैठने के लिए किराये पर एक झोपड़ी ली। आरोप है कि इसी दौरान तीनों युवकों ने घर की बेटियों से छेड़खानी शुरू कर दी। मना करने परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से मारा-पीटा। जिसमें इंदल, राहुल व रुदल को काफी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरीचौरा पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल इंदल को जिला अस्पताल रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed