{"_id":"64ee4b0bde1827d1cd05c8e4","slug":"development-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-289339-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला: सीएम योगी के आदेश पर दोबारा सर्वे पूरा, अब 400 नहीं; बस 32 मकान ही टूटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला: सीएम योगी के आदेश पर दोबारा सर्वे पूरा, अब 400 नहीं; बस 32 मकान ही टूटेंगे
Wed, 30 Aug 2023 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:56 PM IST
सार
गोड़धोइया नाला के लिए बनी योजना में 700 से अधिक मकान प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मकान बचाओ संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मकान बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने अनुरोध किया कि अगर नाला की चौड़ाई कम कर दी जाए, इससे बहुत सारे मकानों को तोड़ना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण के चलते अधिग्रहित की गई जमीनों की जद में आए लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सीएम के आदेश पर राजस्वकर्मियों की तरफ से नाला का दोबारा सर्वे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब उद्गम स्थल से नाला की चौड़ाई 10 मीटर और अंतिम बिंदु पर 20 मीटर होगी। इससे सिर्फ 32 मकानों को ही तोड़ना पड़ेगा। 400 से अधिक मकान आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। जिन 57 लोगों ने पहले ही रजिस्ट्री कर दी है, यदि वे अधिग्रहण से बाहर भी हो जाते हैं तो उनकी जमीन, प्रशासन अपने कब्जे में रख सकता है।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला के लिए बनी योजना में 700 से अधिक मकान प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मकान बचाओ संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मकान बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पांडेहाता में साड़ी की दुकान में लगी आग, काबू करने में जुटा दमकल विभाग
उन्होंने अनुरोध किया कि अगर नाला की चौड़ाई कम कर दी जाए, इससे बहुत सारे मकानों को तोड़ना नहीं पड़ेगा। सीएम ने इस मामले में डीएम और जल निगम के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को फिर से बनाने को कहा। यह भी कहा कि नाला का सर्वे कराएं।
इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह
यह ध्यान रखें कि लोगाें का नुकसान कम हो। प्रशासन की ओर से तहसील कर्मचारियों ने गुपचुप सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर नाले का निर्माण पूरा हो जाएगा। अधिकांश लोगों का मकान भी बच जाएगा।
गोड़धोइया नाला का फिर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी। -विकास कुमार सिंह, तहसीलदार सदर।
इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह
यह ध्यान रखें कि लोगाें का नुकसान कम हो। प्रशासन की ओर से तहसील कर्मचारियों ने गुपचुप सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर नाले का निर्माण पूरा हो जाएगा। अधिकांश लोगों का मकान भी बच जाएगा।
गोड़धोइया नाला का फिर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी। -विकास कुमार सिंह, तहसीलदार सदर।