फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in sari shop in pande hata gorakhpur

Fire in Gorakhpur: पांडेहाता में साड़ी की दुकान में लगी आग, काबू करने में जुटा दमकल विभाग

Wed, 30 Aug 2023 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

पांडेहाता में एक साड़ी की दुकान में आग लग गई है। आग को काबू करने में दमकल विभाग जुटा हुआ है। आग कैसे लगी? यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शार्ट सर्किट से हुई है।

विज्ञापन
fire in sari shop in pande hata gorakhpur
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके के पांडेयहाता में मंगलवार को कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि संकरी गली में दुकान होने की वजह से फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच वहां अफरा-तफरी मच गई थी। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकानदार के मुताबिक, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेयहाता में अरविंद गुप्ता की कपड़े की दुकान है। वे इसी मकान में रहते भी हैं। उनका थोक में साड़ी का कारोबार है। अरविंद गुप्ता प्रयागराज गए हुए हैं। मंगलवार होने की वजह से बाजार बंद था, केवल राखी की दुकानें खुली थीं। दिन में दोपहर दो बजे मकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। बाहर खड़े लोगों ने इसकी जानकारी घरवालों को दी।इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दुकान संकरी गली में होने की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने तीन पाइप को जोड़ा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में घिर गया डॉगी, बचाया
आग बुझाने पहुंचे एक दमकल कर्मी ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर धुआं उठ रहा था। वहां पहुंचे और दरवाजा खोला तो धुआं बाहर निकलने लगा। आग बुझाने का प्रयास होने लगा, तभी पता चला कि उसकी चपेट में डॉगी (कुत्ता) है। किसी तरह से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed