फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Described unwavering self-confidence as the foundation of the journey from a mud house to Parliament.

सांसद बने प्रोफेसर: सांसद रवि किशन ने DDUGU में ली पहली क्लास, बोले - मिट्टी के घर से संसद तक का सफर

Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
सार

अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मिट्टी के घर से निकलकर आज संसद तक पहुंचे हैं। यह सफर केवल मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की बदौलत संभव हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के युवाओं में अपार क्षमता है। उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
Described unwavering self-confidence as the foundation of the journey from a mud house to Parliament.
सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने ललित कला एवं संगीत विभाग में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पहली क्लास में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपना पहला व्याख्यान दिया। संवाद करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने की ललक और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विज्ञापन


अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मिट्टी के घर से निकलकर आज संसद तक पहुंचे हैं। यह सफर केवल मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की बदौलत संभव हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के युवाओं में अपार क्षमता है। उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएंगे। कक्षाओं में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ललित कला एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने रवि किशन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे प्रतिष्ठित कलाकार का विश्वविद्यालय से जुड़ना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उनके अनुभव छात्रों के व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक कौशल को नई दिशा देंगे।

व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अभिनय, कला, कॅरियर और संघर्ष से जुड़े सवाल पूछे, जिनका रवि किशन ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में प्रो. उषा सिंह, डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. प्रदीप राजोरिया सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed