{"_id":"64690808cbc36554e809ca07","slug":"deposit-old-goods-at-3r-center-people-will-be-useful-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-175363-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थ्री आर सेंटर पर जमा कराएं पुराने सामान, लोगों के आएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थ्री आर सेंटर पर जमा कराएं पुराने सामान, लोगों के आएंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- नगर आयुक्त ने इंदिरा बाल विहार तिराहे पर किया थ्री आर सेंटर का शुभांरभ
- पहले दिन दो सौ से अधिक लोगों ने जमा कराई अपने घरों की पुरानी सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय 2.0 के तहत मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान शुरू किया है। इसके पहले चरण में शनिवार की शाम इंदिरा बाल विहार तिराहे पर थ्री आर (रिड्यूज-रियूज-रिसाइकिल) सेंटर का शुभारंभ नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया। सामान इकट्ठा करने के लिए मोहल्लों में जाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना किया। पहले दिन सेंटर पर दो सौ लोगों ने पुराने सामान जमा कराए, जिन्हें जरूरतमंदों में बांटा जाएगा।
नगर आयुक्त की तरफ से शहर में थ्री आर सेंटर स्थापित कराया जा रहा है। इस सेंटर पर बुक, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खिलौना, कपड़ा, जूता, बर्तन फर्नीचर और प्लास्टिक बैंक बनाकर जमा कराया जाएगा। यहां आकर लोग अपने घरों में बेकार पड़ी चीजों को जमा करा सकेंगे। इसे जरूरतमंद के बीच बांटा जाएगा। इंदिरा बाल विहार तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नई दिशा और यामिनी संस्था ने नुक्कड़ नाटक और लोकगीत गीत प्रस्तुत करके लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सहायक नगर आयुक्त व जोनल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, समस्त जोनल अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय एवं डूडा की टीम मौजूद रही।
0000