फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, First the deal was done for the child, now the mother is pleading to get it.

Gorakhpur News: पहले बच्चे का किया सौदा, अब पाने के लिए गुहार लगा रही मां- केस दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, First the deal was done for the child, now the mother is pleading to get it.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। अस्पताल की एक महिलाकर्मी के रिश्तेदार को बच्चा दे दिया, लेकिन अब उसे अपने बच्चे पर प्यार आ गया। वह उसे वापस पाने के लिए संपर्क की, परंतु दंपति ने बच्चा देने से इन्कार कर दिया। महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के राप्तीनगर में रहने वाली डोली कुशवाहा ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि पति से पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है, जिस वजह से मां के साथ राप्तीनगर फेज-1 थाना शाहपुर में रहती हूं। मां वेदना अस्पताल में काम करती है।
विज्ञापन


आठ सितंबर को वेदना अस्पताल में भर्ती हुई थी। 10 सितंबर की रात 8.30 बजे अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। पति से विवाद और पहले से दो बच्चों के होने के कारण अब इस बच्चे को नहीं रखना चाहती थी। यह बात अस्पताल में काम करने वाली स्टाफ राखी दीक्षित से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी द्वारा बताया गया कि उसके देवरिया में रहने वाले एक रिश्तेदार की शादी को 15 साल हो गए, लेकिन आज तक बच्चे नहीं हुए। तुम बच्चे को उन्हें दे दो, वह इसका अच्छे से पालन-पोषण करेंगे। इस बात पर मैंने समझौते के तहत अपने बच्चे को 12 सितंबर की सुबह नौ बजे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर राखी के रिश्तेदार को दे दिया।


वह मेरे बच्चे को लेकर चले गए। शाम को मुझे अपने बच्चे की याद आई तो मैंने राखी से कहा कि मेरा बच्चा मुझे वापस दिला दो, लेकिन तब उसने मेरा फोन ब्लाक कर दिया। वह बच्चा देने को तैयार नहीं है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed