Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News Ashok death case twist postmortem reveals he stopped breathing before drowning in tank

UP: मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में डूबने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें, अशोक मौत मामले में नया मोड़

Mon, 13 Oct 2025 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Oct 2025 04:08 PM IST
सार

देवरिया पुलिस जांच में मिले सबूत और जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अशोक की हत्या की गुत्थी सुलझने के करीब पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग में हत्या का ब्लू प्रिंट तैयार होने का अंदेशा मजबूत होता जा रहा है।

विज्ञापन
Deoria News Ashok death case twist postmortem reveals he stopped breathing before drowning in tank
कैसे हुई अशोक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया में मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में लाश मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पानी की टंकी में डाले जाने से पहले अशोक की सांसें धम चुकीं थीं क्योंकि फेफड़े में पानी नहीं गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इस तरह कई सुराग हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं और पुलिस के शक की सुई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग पर टिकी है। पुलिस अब कातिलों को बेनकाब करने में जुटी है।
विज्ञापन


ओपीडी बिल्डिंग में ही हत्या का ब्लू प्रिंट तैयार होने का अंदेशा भी मजबूत होता जा रहा है। साले प्रफुल्ल और पत्नी तनु का दावा है कि अशोक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जबकि सर्जिकल वार्ड में भर्ती अशोक का मानसिक रोग का नहीं बल्कि पैर के घाव का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अशोक के बीएचटी पर दर्ज दवाएं इसकी गवाही दे रहीं हैं। वहीं, 24 घंटे में दो बार सर्जिकल वार्ड से अशोक गायब हुए, मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। इस मामले में संदिग्ध मिले तीन स्वास्थ्यकर्मियों की पुलिस निगरानी कर रही है।
 

पुलिस की जांच में अब तक मिले साक्ष्य अशोक की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जांच के लिए महाराष्ट्र गई पुलिस टीम भी देवरिया लौट आई है और वहां मिले तथ्यों को भी ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। भर्ती रजिस्टर में अशोक के नाम पते के साथ मोबाइल नंबर 886882 भी दर्ज है। हालांकि अब यह नंबर बंद मिल रहा है। 
 

वहीं, 108 अशोक को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को कॉल करने वाले पुरवां के सुदर्शन यादव ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति उन्हें चौरा चौरी में सड़क के किनारे पड़ा मिला था। उसने दो मोबाइल नंबर बताए और बात कराने के लिए कहा था। 
 


कॉल करने पर एक नंबर बंद मिला जबकि दूसरे पर कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद अशोक ने व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के जरिये बात कराने के लिए भी कहा था। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि अशोक के परिजनों को सोमवार को बुलाया गया है। वार्ड से मरीज के गायब होने की सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नहीं दी थी। जांच में कई तथ्य निकलकर सामने आए हैं जो हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।

छह को मिला था शव
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के 61 वर्षीय अशोक गांडे का शव छह अक्तूबर को देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिला था। बाहर से नीले रंग की शर्ट और मेडिकल कॉलेज की चादर भी पुलिस ने बरामद की थी। 
 

भर्ती कराए गए अशोक की पहचान पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन कर ली थी। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अशोक महाराष्ट्र स्थित घर और गोरखपुर में ससुराल के अलावा देवरिया मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने के बीच की कड़ियां जोड़ रही है।
 

ससुराल में हुआ शांतिपाठ आज दर्ज होंगे बयान
देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिले शव की महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अशोक के रूप में शिनाख्त के बाद अशोक की पत्नी तनु गोरखपुर स्थित मायके में ही कर्मकांड करा रहीं हैं। दुर्गाबाड़ी रोड हुमायूंपुर दक्षिणी निवासी अशोक के साले प्रफुल्ल नागरकर के आवास पर रविवार को शांति पाठ और पूजन कराया गया। 
 

सोमवार को देवरिया कोतवाली थाने में तनु और प्रफुल्ल का बयान दर्ज होगा। प्रफुल्ल ने बताया कि बहनोई अशोक की मौत के बाद कर्मकांड उनके आवास पर ही किए जा रहे हैं। शनिवार को देवरिया पुलिस ने पत्नी तनु का बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क किया था
 


उस दौरान उन्होंने शांतिपाठ व अन्य कर्मकांड का हवाला देते हुए सोमवार को बयान के लिए आने की बात कही थी। सोमवार को वह तनु के साथ देवरिया में बयान दर्ज कराने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed