फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria former MLC Ramu Dwivedi arrested news update

देवरिया: पुलिस के निशाने पर है माफिया रामू का गैंग, जिसे लेकर लोग भरते थे दम, आज हो रहे भूमिगत

Sat, 12 Jun 2021 07:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 07:45 PM IST
सार

भूमिगत हो रहे एमएलसी रामू के करीबी, एडीजी ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Deoria former MLC Ramu Dwivedi arrested news update
एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया पुलिस पूर्व एमएलसी रामू का नेटवर्क खंगाल रही है। एडीजी अखिल कुमार ने एक सप्ताह के भीतर माफिया के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की कार्रवाई से माफिया से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस गैंग से जुड़े आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग भूमिगत हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
जो लोग पूर्व एमएलसी के साथी होने पर कल तक अपना गर्व महसूस करते थे, वहीं अब छिपकर रहना चाहते हैं। उनको पता हो गया है कि गैंग लीडर के साथ सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक इस गिरोह के करीब सात लोगों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कस चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस इस गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस के भय से पूर्व एमएलसी के कई करीबी भूमिगत हो चुके हैं। पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के निशाने पर अन्य करीबी हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े लोगों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पूर्व ग्राम प्रधान, पूर्व सभासद, ठेकेदार, प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले लोग हैं। उनकी संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ भूमि ऐसी है, जिनका विवाद चल रहा था लेकिन पहुंच के दम पर सस्ते दाम में बैनामा हो गया है। फिलहाल इस मामले पुलिस के आला अफसर नजर गड़ाए हुए हैं।


हर तीन माह बाद बदलते थे कंपनी का नाम
रामू द्विवेदी के नाम पर राजधानी में धमक कायम कर देवरिया के कुछ युवक करोड़पति बन गए हैं। पुलिस की नजर ऐसे युवकों पर हैं। सूत्रों की मानें तो इन लोगों ने प्रापर्टी के मामले में करोड़ों की धोखाधड़ी की है। हर छह माह बाद कंपनी का नाम बदलकर लोगों को चूना लगाने में जुटे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है। इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed