फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria 171 schools to become polling stations will electricity connection

देवरिया: मतदान केंद्र बने 171 स्कूलों में लगेगा बिजली कनेक्शन, इस धनराशि से ही होगा विद्युतीकरण

Sat, 22 Jan 2022 03:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

कंपोजिट मद में मिली धनराशि से ही होगा विद्युतीकरण, मतदान के पहले तक यह कार्य पूरा करा लेने के लिए बीईओ को दिया गया आदेश

 

विज्ञापन
Deoria 171 schools to become polling stations will electricity connection
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बने 171 प्राथमिक स्कूलों का कंपोजिट ग्रांट से विद्युतीकरण कराया जाएगा। मुख्य पोल से इन विद्यालयों की दूरी 40 मीटर से कम पाई गई है। ऐसे में इन्हें कनेक्शन देने की तैयारी हो रही है। 122 विद्यालयों में 7539 रुपये, 18 स्कूलों 7118 रुपये, 31 विद्यालयों में 11,566 रुपये इसी मद से खर्च किए जाएंगे। बिजली निगम की आगणन रिपोर्ट को संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजकर चुनाव पूर्व विद्युत कनेेक्शन का कार्य पूरा करा लेने को कहा गया है।

विज्ञापन


जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव आयोग ने मतदेय स्थलों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त कर लेने का आदेश पहले से ही दिया है। इनमें कक्ष की मरम्मत, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना है। अधिकांश परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को ही मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें कई विद्यालयों तक बिजली नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


दिसंबर तक कराए गए विभागीय सर्वे में कुल 412 विद्यालय विद्युतविहीन पाए गए हैं। इनमें 274 विद्यालयों की पोल से दूरी 40 मीटर से अधिक पाई गई। इनके आगणन के लिए सूची बिजली निगम के देवरिया सदर, गौरीबाजार, सलेमपुर व बरहज के अधिशासी अभियंताओं को भेजी गई। बिजली निगम की ओर से 274 में से 246 विद्यालयों का आगणन तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


122 विद्यालयों में विद्युत संयोजन के लिए 7539 रुपये, अन्य 18 विद्यालयों में 7118 रुपये तथा 31 विद्यालयों में 11,556 रुपये की लागत निर्धारित की गई है। 22 दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विद्यालयों में दिए गए कंपोजिट ग्रांट से ही विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। बीएसए संतोष कुुमार राय ने बताया कि विद्युतविहीन विद्यालयों की सूची सभी बीईओ को भेज दी गई है। वे निर्धारित आगणन के आधार पर वर्ष 2021-22 के कंपोजिट ग्रांट से से इन विद्यालयों में कनेक्शन कराएंगे। चुनाव के पूर्व तक यह काम अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed