{"_id":"64691ae4b4ce15bc8e08aff5","slug":"demonstration-for-530-hours-by-keeping-the-dead-body-demanding-registration-of-murder-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-175596-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव रखकर 5.30 घंटे जाम लगाया, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव रखकर 5.30 घंटे जाम लगाया, प्रदर्शन
विज्ञापन
हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव रखकर 5.30 घंटे जाम लगाया, प्रदर्शन
- गैर इरादतन की हत्या का केस दर्ज कर तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन परिजन हत्या की धारा की कर रहे मांग
- गोड़धोईया नाले में डूबकर किशोर की डूबने से हुई थी मौत, विधायक भी समर्थन में पहुंचे थे
- कौवाबाग चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस वालों पर बदसलूकी का आरोप, जांच का आदेश
- रास्तों को डायवर्ट किया गया, डीएम और एसएसपी के समझाने पर माने परिजन, शव लेकर गए घर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के तुलसीराम बिछिया में गोड़धोईया नाले में किशोर की मौत के बाद शनिवार को हंगामा मचा रहा। शव आते ही शाम चार बजे परिजन स्थानीय लोगों के साथ नेहरू इंटर कॉलेज के सामने रास्ते जाम कर धरने पर बैठ गए। शव को बर्फ पर रखकर लोग पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और फिर गैर इरातदन हत्या को हत्या में तब्दील करने की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में देर शाम चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद भी पहुंच गए। जाम को देखते हुए मोहद्दीपुर, कौवाबाग, असुरन से डायवर्जन कर गाड़ियों को निकाला गया। रात 9 बजे के करीब डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे। चार सूत्री मांग पत्र पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को रात 9:30 बजे खत्म कराया गया। उधर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गोड़धोईया नाले में शुक्रवार को डूबे विनीत (15) की मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह परिजन कौवाबाग चौकी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज और पुलिस वालों ने परिजनों से बदसलूकी कर दी। इसके बाद भड़के लोग शनिवार शाम को शव लेकर नेहरू इंटर कॉलेज के पास धरने पर बैठ गए। पहले पुलिस सोची कि समझा कर शांत कर लिया गया, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ने लगी। करीब 500 की संख्या में लोग धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विनीत को आरपीएफ कॉलोनी के बच्चों ने धकेल दिया था, जिससे मौत हुई है। इस वजह से हत्या का केस दर्ज किया जाए। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लिखित आश्वासन की मांग करने लगे। इस दौरान एक सिपाही ने प्रार्थना पत्र लिखना शुरू किया तो उसका पेन ही भीड़ ने छीन लिया। भीड़ की वजह से राहगीरों को लौटाया जाने लगा। इसे देखते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक एमपी सिंह ने भी ट्रैफिक पुलिस को लगाकर राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा। रात करीब नौ बजे डीएम, एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
..........
यह हुआ था
शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित कुम्हार टोला निवासी प्रहलाद साहनी का बेटा विनीत साहनी (15) शुक्रवार की शाम 6:30 बजे मुहल्ले के चार पांच बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूर गोड़धोईया नाले के किनारे जलेबी तोड़ने गया था। लोगों ने बताया कि जलेबी तोड़ने समय दो किशोर नाले में गिर गए। साथ में गए बच्चों ने आसपास के लोगों बताया।आनन-फानन पहुंचे लोगों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला। विनीत की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। विनीत डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। परिजनों ने शुक्रवार को ही आरोप लगाया था।
विज्ञापन
........
ये हैं मांगें
0 हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए
0 किशोर के परिजनों को मुआवजा दिया जाए
0 कौवाबाग चौकी इंचार्ज व सिपाही पर कार्रवाई की जाए
0 परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए
.........
बोले, शव सड़ सकता है तो परिजनों ने मंगाया बर्फ
भीड़ को समझाने के लिए प्रशासन और पुलिस के लोगों ने हर हथकंडा अपनाया। एक अफसर ने भीड़ से कहा कि आपकी सभी मांगे मान ली जाएंगी, आप पहले दाह संस्कार कर लें। नहीं तो शव सड़ सकता है। इसके बाद परिजनों ने एक बर्फ की सिल्ली मंगा ली। उनका यह जाम खत्म कराने का यह फार्मूला फेल हुआ तो जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया, लेकिन वह भी भीड़ के साथ हो लिए।
बदले रास्ते से आना पड़ा
मैं दोपहर में तीन बजे के करीब मोहद्दीपुर एक निजी काम से गया था। वापस लौटने के दौरान जाम की वजह से मोहद्दीपुर ओवरब्रिज चढ़ते ही रोक दिया गया। फिर वापस जीएम आफिस होते हुए कौवाबाग चौकी के पीछे से असुरन पहुंचे। काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल, शाहपुर
काफी परेशान होना पड़ा
मैं काम से घर से निकला था। मुझे मोहद्दीपुर जाना था, लेकिन असुरन से ही डायवर्ट होकर जाना पड़ा। लंबी दूरी तय करनी पड़ी। काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। इस तरह से जाम नहीं लगानी चाहिए।
सुनील कुमार, बशारतपुर
...
कोट
बच्चे के मौत मामले में केस दर्ज किया गया है। परिजनों की मांग हत्या की केस की है। इसके अलावा पुलिस पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया है। डीएम ने मांग पत्र लिया है। सब पर विचार किया जा रहा है। पुलिस की भूमिका की जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी