{"_id":"6a9349a50568ff78240ceb8a","slug":"demand-for-an-fir-under-the-scst-act-against-the-teacher-accused-of-raping-a-female-student-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433965-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी की मांग
विज्ञापन
फालोअप ...
- भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने गोला थाने पहुंचकर दी तहरीर
- वायरल ऑडियो से समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप
गोला। नाबालिग छात्रा के शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप में शिक्षक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गोला थाने में तहरीर दी। जिला संयोजक प्रिंस आजाद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वायरल ऑडियो का हवाला देते हुए शिक्षक पर जातिसूचक टिप्पणी कर समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोशल मीडिया पर शिक्षक का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा को बेहतर जिंदगी का लालच देकर उसका शोषण करने की बात कही जा रही है। आरोप है कि ऑडियो में जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। भीम आर्मी ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, छात्रा के बाबा की तहरीर पर गोला पुलिस ने निजी इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रतीक त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्रा कक्षा दस में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षक बीते चार माह से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। विद्यालय में कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने और कम अंक देने की धमकी देकर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में 24 जुलाई को ऑडियो वायरल किए जाने का भी उल्लेख है। मामले में क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।