{"_id":"5fec4a4399153e2b955d7ba4","slug":"dehradun-special-canceled-train-run-without-chart-sheet-due-to-passengers-protest-in-muzaffarpur-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से निरस्त ट्रेन को बिना चार्ट के करना पड़ा रवाना, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से निरस्त ट्रेन को बिना चार्ट के करना पड़ा रवाना, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 30 Dec 2020 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में ट्रेन निरस्त करने की सूचनाएं तो सुनी होगी लेकिन अगर निरस्त हुई ट्रेन चल दे तो हैरानी होगी ही। सोमवार को ऐसा ही वाक्या सामने आया। मुजफ्फरपुर-देहरादून वाया गोरखपुर रूट पर लक्सर में इंटरलॉकिंग की वजह से सोमवार को निरस्त की जा चुकी मुजफ्फरपुर से देहरादून स्पेशल अचानक चला दी गई। इसकी जानकारी गोरखपुर में सोमवार की शाम को हुई। इसके पहले ही गोरखपुर में भी ट्रेन के निरस्त होने की घोषणा विभिन्न माध्यमों से प्रचारित हो चुकी थी। इस गफलत की वजह से जहां कई यात्री ट्रेन निरस्त जानकर स्टेशन पहुंचे ही नहीं वहीं कई यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड मिल गया।
गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर टीटीई को चार्ट भी नहीं मिल सका और ट्रेन बिना चार्ट के ही रवाना हो गई। आनन-फानन बस्ती में चार्ट दिया गया। इससे भी अधिक हैरान करने वाली बात तो यह रही कि ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा के बाद भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन निरस्त ही बताता रहा।
लक्सर में इंटरलॉकिंग की वजह से निरस्त की गई है ट्रेन
लक्सर यार्ड के पास नान इंटरलॉकिंग की वजह से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को देहरादून जाने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था। ईसीआर रेल प्रशासन का कहना है कि मुजफ्फरपुर में जब यात्री सोमवार की दोपहर 12 बजे स्टेशन पहुंच गए तो ट्रेन के अचानक निरस्त कर दिए जाने से भड़क गए।

वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को फायदा
यात्रियों का गुस्सा देख वहां के रेल प्रशासन ने लक्सर तक एक ट्रिप चलाने का निर्णय ले लिया। एक घंटे लेट से ट्रेन मुजफ्फरपुर से रवाना कर दी गई। उसके पहले ही यहां ट्रेन की निरस्त होने की सूचना प्रचारित कर दी गई। उसके शाम पांच बजे गोरखपुर रेल प्रबंधन को जानकारी हुई कि ट्र्रेन मुजफ्फरपुर से चल चुकी है और ट्रेन जाएगी। जानकारी हो जाने के बाद भी काफी अफरा-तफरी रही और कुछ यात्री तो इसी सूचना के आधार पर स्टेशन गए ही और ट्रेन छूट गई।
इस अव्यवस्था से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को फायदा हुआ। ट्रेन सिस्टम में ट्रेन को निरस्त किए जाने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पूरा रिफंड मिल गया।
इस अव्यवस्था से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को फायदा हुआ। ट्रेन सिस्टम में ट्रेन को निरस्त किए जाने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पूरा रिफंड मिल गया।