फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Defalcation of 20 lakh four thousand rupees in toilet construction in Suraini village of Khajni block of Gorakhpur

गोरखपुर: शौचालय बना नहीं, निकाल लिए 20 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 03 Jul 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 12:56 PM IST
सार

डीपीआरओ के आदेश के सप्ताह भर बाद भी नहीं दर्ज हो सका पूर्व प्रधान-सचिव पर मुकदमा। गबन की पुष्टि होने पर 25 जून को ही एडीओ पंचायत को केस कराने का दिया गया था निर्देश।

विज्ञापन
Defalcation of 20 lakh four thousand rupees in toilet construction in Suraini village of Khajni block of Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक के सुरैनी गांव में शौचालय निर्माण में 20 लाख चार हजार रुपये का गबन सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में पता चला कि गांव में संबंधित लाभार्थियों के शौचालय बनवाए ही नही गए और खाते से रकम निकाल ली गई। गंभीर बात तो यह है कि इस मामले में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने 25 जून 2021 को एडीओ पंचायत को मामले में दोषी पाए गए पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था मगर अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ।  
विज्ञापन


सुरैनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण में धांधली को लेकर पहले ब्लॉक और फिर जिले के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसपर डीपीआरओ ने एक जनवरी 2021 को ही एडीओ पंचायत परमात्मा पांडेय के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित कर शौचालय जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि जांच में मौके पर 167 शौचालय बनने की पुष्टि नहीं हुई जबकि पूर्व प्रधान  संतराज यादव व तत्कालीन सचिव रमेश कुमार द्वारा 20 लाख 4 हजार रुपये ग्राम निधि खाते से निकाल लिए गए। जांच में इसकी पुष्टि होने पर  25 जून को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को पूर्व प्रधान व सचिव पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। एडीओ पंचायत परमात्मा पांडेय का कहना है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने शौचालय बनवाने की बात कही है। निरीक्षण कर देखा जाएगा कि सभी शौचालय बने है या नहीं। यदि बने हुए नहीं मिले तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने एडीओ पंचायत को लिखकर बताया है कि कोरोना काल की वजह से शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी शौचालय पूरे करा लिए जाएंगे। कुछ दिन बाद मौके का निरीक्षण कर सत्यापन कराया जाएगा कि शौचालय बने या नहीं। यदि निर्माण पूरा नहीं मिला तो निश्चय ही कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed