फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death of Corona infected youth of Deoria admitted in Gorakhpur Medical College

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 2 कोरोना पॉजिटिव सहित 3 की मौत, मुंबई और दिल्ली से आए थे संक्रमित

Mon, 08 Jun 2020 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 06:47 PM IST
सार

  • गोरखपुर के राजघाट पर दफनाए गए शव, मुंबई और दिल्ली से आए थे संक्रमित
  • एक सवना लक्ष्मण गांव का तो दूसरा बैतालपुर के बरवा गांव का रहने वाला था

विज्ञापन
Death of Corona infected youth of Deoria admitted in Gorakhpur Medical College
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें दो कोरोना संक्रमित थे और तीसरे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन टीबी से पीड़ित था। अब जिले में संक्रमितों की मौत की संख्या तीन हो गई है। संक्रमितों के शवों को गोरखपुर के राजघाट में दफना दिया गया। घर से दो लोगों को गोरखपुर बुलाया गया था।

विज्ञापन


24 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत होने से स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ गई है। गौरीबाजार के सवना लक्ष्मण गांव निवासी 35 वर्षीय युवक मुुंबई से 29 मई को अपनी गाड़ी से घर आया था। सांस लेने में तकलीफ हुई तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। सैंपलिंग के बाद इसे वहां पर क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन


दो जून को इसकी रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव आई। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेने के लिए जिले से एंबुलेंस भेजी गई। संक्रमित के परिवार के दो लोग साथ में गए। उधर, बैतालपुर के बरवा के रहने वाले 55 वर्षीय संक्रमित की मौत भी सोमवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

वह बेटे और दामाद के साथ एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से आया था। छह जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बेटा और दामाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।

वहीं, भाटपाररानी के सरया गांव का 40 वर्षीय युवक मुंबई से आया था। इसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।

जांच में इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक दिन पूर्व रुद्रपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए कोरोना निगेटिव व्यक्ति की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा है कि सरया गांव के युवक की टीबी से मौत हुई है। दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed