फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत

Sat, 16 Jul 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा होलिया में बृहस्पतिवार की रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत की सूचना किसी ने पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग पुलिस से की है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार निवासी रामहरी साहनी की बेटी ज्योति साहनी (22) की शादी दो वर्ष पूर्व, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव होलिया निवासी विद्यासागर साहनी के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद विद्यासागर विदेश कमाने चला गया। लेकिन, उसकी बातचीत मोबाइल फोन से ज्योति से होती थी। आरोप है कि विद्यासागर फोन पर ही पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसकी शिकायत ज्योति ने अपने माता-पिता से की थी। ज्योति के माता-पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया था। ज्योति के पिता रामहरी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात ज्योति से फोन से बात हुई थी। शुक्रवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद ज्योति के पिता रामहरी साहनी ने अहिरौली थाने पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed