{"_id":"6207402d77c80c4b94189357","slug":"deadly-attack-on-shopkeeper-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकानदार पर जानलेवा हमला, नाराज लोगों ने विरोध में किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुकानदार पर जानलेवा हमला, नाराज लोगों ने विरोध में किया सड़क जाम
Sat, 12 Feb 2022 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:35 AM IST
सार
पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन पर सड़क से हटे लोग, एक जनप्रतिनिधि के समर्थक पर आरोप, विधायक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गोरखपुर में मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ शुक्रवार की रात मारपीट का मामला सामने आया है। नाराज व्यापारियों ने पीपीगंज चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि के समर्थक और उनके लोगों ने मारपीट की है। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर किनारे हटाई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाद की सूचना पर विधायक फतेह बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे और लोगों को समझाकर शांत कराए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज निवासी कमलेश अग्रहरि (42) की चौराहे पर कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में उनका एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके विरोध में आए व्यक्ति व उसके समर्थकों ने दुकान में घुसकर कमलेश की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए और हमलावर फरार हो गए। घटना देख जुटे आसपास के व्यापारियों ने विरोध में पीपीगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह से समझा कर लोगों को किनारे किया। इसी बीच विधायक भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने भी लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।