फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deadline extended for Anganwadi worker applications; applications can now be submitted until October 15.

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 अक्तूबर तक कर सकेंगी आवेदन

Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Deadline extended for Anganwadi worker applications; applications can now be submitted until October 15.
गोरखपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदिकाएं 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कई आवेदिकाओं के आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र तहसील से समय पर जारी नहीं हो पाने की जानकारी जनप्रतिनिधियों की ओर से दी गई थी। इसके बाद आवेदिकाओं की सुविधा और जनहित को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी के पांच अक्तूबर के अनुमोदन के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2026 कर दी गई है। इससे प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने के कारण आवेदन से वंचित रह गई आवेदिकाओं को भी आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed