फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead

जीवित होने के शक में घरवाले चिता से अस्पताल ले गए शव

Mon, 30 Dec 2019 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
dead
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
जीवित होने के शक में घरवाले चिता से अस्पताल ले गए शव
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, परिजन ठंड की वजह से मौत बना रहे
पुलिस के कहने पर भी पोस्टमार्टम कराने के लिए घरवाले नहीं हुए तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल/ संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल के मोहल्ला सोनबरसा में विशाल (14) की शनिवार रात मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए रविवार को शव को घाट ले जाया गया। जीवित होने के संदेह मेें घरवाले शव को चिता से उठा कर सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित किया। परिजन किशोर की मौत की वजह ठंड बताई।
पिता संतोष यादव ने बताया कि शनिवार को गेहूं की सिंचाई हो रही थी। देर शाम सिंचाई करके बेटा विशाल (14) घर लौटा। राम में सोने के बाद अचानक उल्टी शुरू हो गई। सीएचसी मेंहदावल ले जाने पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। रविवार को अंतिम संस्कार के लिए शव घाट पर ले गए। चिता पर लिटाने के दौरान शरीर गर्म देख और हाथ हिलने की बात की शुरू हुई तो घरवाले पुन: शव लेकर सीएचसी पहुंच गए। डॉक्टर ने दोबारा देखा और विशाल (14) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करना को लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना पर तहसीलदार प्रियंका चौधरी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सभासद और मोहल्लेवासी भी ठंड से बता रहे विशाल की मौत
नगर पंचायत मेंहदावल के सोनबरसा वार्ड के नगर पंचायत सदस्य रवि सिंह, हरिशंकर सिंह, अनिल सिंह, टुनटुन सिंह, गुनई यादव, अरूण सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की सिंचाई करके शनिवार देर शाम मोहल्ले 14 वर्षीय विशाल घर लौटा था। सिंचाई करते दौरान उसे ठंड लग गई थी। रात में भोजन करके विशाल सोया था। ठंड की वजह से उसी तबीयत बिगड़ी तो परिजन सीएचसी मेंहदावल ले गए,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत ठंड से हुई है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर खुद गई थी और परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आया कि किशोर भोजन करके सोया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पीएम कराए जाने के बाद ही मामला स्पष्ट होता कि ठंड से मृत्यु हुई है अथवा अन्य किसी कारण से। समझाने के बाद परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में मृत्यु का कारण ठंड था या स्वभाविक यह कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed