{"_id":"607d625b8ebc3ed1ea3f5836","slug":"dead-body-of-youth-found-in-toilet-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: शौचालय में मिला युवक का शव, पत्नी बोली- दिन रात करता था नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: शौचालय में मिला युवक का शव, पत्नी बोली- दिन रात करता था नशा
Mon, 19 Apr 2021 04:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:29 PM IST
सार
सोमवार को शौचालय में एक युवक का शव मिला। शौचालय अंदर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार को हरदी गांव के रहने वाले युवक का शव शौचालय में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन
हरदी गांव स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बगल में शौचालय है। सोमवार को शौचालय में एक युवक का शव मिला। शौचालय अंदर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकवाया।
विज्ञापन
शव की पहचान हरदी गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष गुप्ता पुत्र रामकरन के रूप में हुई। मृतक की पत्नी गुड़िया ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। उसने बताया कि उसके पति को नशे की लत थी। वह अक्सर नशे में इधर-उधर घूमते रहते थे। परिवार में भी अक्सर विवाद करते रहते थे। इधर पति की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी। उसके दो बच्चे है। दस साल की बेटी और चार वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।