फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body of young man found on hanging after dispute with wife in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: शाम को पत्नी से हुआ विवाद, सुबह पति की फंदे से लटकती मिली लाश

Sun, 04 Jul 2021 07:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Jul 2021 07:29 PM IST
सार

एक सप्ताह पूर्व बेंगलुरु से कमा कर लौटे था जगदीश। मौत की वजह को लेकर तरह- तरह की चर्चा।

विज्ञापन
dead body of young man found on hanging after dispute with wife in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता में किसी बात को लेकर शनिवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रविवार की सुबह पति की लाश कमरे में छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकती मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भरवल पर्वता निवासी 45 वर्षीय जगदीश बेलदार एक सप्ताह पूर्व बेंगलुरु से कमा कर घर लौटा था। शनिवार को दिन में किसी बात को लेकर उनका विवाद पत्नी ज्ञानी देवी से हो गया। 
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि रात में भी पति- पत्नी काफी देर तक लड़ते झगड़ते रहे और बच्चें मां- बाप को शांत करने में जुटे रहे। उसके बाद जगदीश सो गया और सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटकता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बंसवारी गांव पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। जगदीश की मौत से पीड़ित पत्नी व बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगदीश की मौत को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed