{"_id":"60d7104573803908cb194cfa","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-sugarcane-field-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 26 Jun 2021 05:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:02 PM IST
सार
घरवाले इस घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के पास गन्ने के खेत में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस मृत युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हिरनही गांव के सवांगी पट्टी टोला निवासी शारदा प्रसाद के एकलौते पुत्र शैलेंद्र (24) का शव शनिवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर एसओ नंदा प्रसाद पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेंद्र के पिता सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
घरवालों का कहना था कि देर रात तक वह घर ही था। सब लोग सोने चले गए। सुबह उसका शव मिला। हालांकि घरवाले इस घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृत शैलेंद्र का मोबाइल मिला है। मौत की वजह पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।