फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found hanging from noose at female friend house

Gorakhpur News: महिला मित्र के घर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप

Fri, 16 Jun 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jun 2023 10:45 AM IST
सार

उमेश का गांव की एक लड़की से गहरी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार दोपहर लड़की के घर वाले कहीं गए थे। इस दौरान उमेश उसके घर में घुस गया। तभी कुछ देर में लड़की के घरवाले आ गए और दोनों को एक साथ देखकर भड़क गए।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose at female friend house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर महिला मित्र के घर में फंदे से लटकती उमेश चौधरी (22) की लाश मिली। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने बिना आरोप-प्रत्यारोप के दाह संस्कार कर दिया, लेकिन देर शाम थाने पर पहुंच गए। महिला मित्र और उसके परिजनों पर हत्या आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उमेश का गांव की एक लड़की से गहरी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार दोपहर लड़की के घर वाले कहीं गए थे। इस दौरान उमेश उसके घर में घुस गया। तभी कुछ देर में लड़की के घरवाले आ गए और दोनों को एक साथ देखकर भड़क गए। युवक की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मां के साथ पांच बच्चों की मौत मामला: दस घंटे में पांच बार नौमी ने बदले बयान, चकराए अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवक के घरवालों को घटना की सूचना मिली तो वह पहुंच गए। दरवाजा बाहर और अंदर दोनों तरफ से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो सामने उमेश का शव लटकता मिला। परिजन शव लेकर चले गए।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed