{"_id":"61139bf78ebc3e62c206ea42","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-latch-of-ceiling-in-sant-kabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: छत की कुंडी से लटकता मिला दुकानदार का शव, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: छत की कुंडी से लटकता मिला दुकानदार का शव, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
Wed, 11 Aug 2021 03:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:14 PM IST
सार
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर का मामला। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन रस्सी को काटकर शव को नीचे उतार दिया था। कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थियों में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता हुआ बिल्डिंग मैटीरियल दुकानदार का शव मिला है। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन रस्सी को काटकर शव को नीचे उतार दिया था। कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। दुकानदार की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ कर रह गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दिया था। पुलिस और ग्रामीणों की माने तो मृतक शराबी प्रवृत्ति का था।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परशुरामपुर निवासी 36 वर्षीय दिलीप पटेल उर्फ शेरू पुत्र गोरखनाथ परिवार का जियोपार्जन चलाने के लिए बगल चौराहा नाथनगर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। पत्नी रीता देवी के अनुसार मंगलवार की देर शाम भोजन के बाद पति अकेले कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने गए।
मंगलवार को काफी देर तक जब दिलीप पटेल कमरे से बाहर नहीं निकला, तो जगाने के लिए पत्नी रीता देवी कमरे में पहुंची, तो उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। दरवाजा खुला हुआ था। दिलीप का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। चीखने- चिल्लाने पर परिजन जुट गए।
विज्ञापन
आनन फानन शव को रस्सी काटकर नीचे उतार दिया। दिलीप के गले पर रस्सी का निशान था। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, महीप पाल भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह मय फोर्स पहुंच गए।
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू करा दिया। इस मामले में हत्या और आत्महत्या की चर्चाओ का बाजार गर्म रहा। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। शराब पीकर घर में बिवाद करता था। मृतक की पत्नी उसके डर से अन्य परिजनों के साथ प्रथम तल पर सोई थी।