फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body of girl found at home door at deoria

यूपी: शौच के लिए निकली युवती का शव दरवाजे पर मिला, पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 03 Sep 2021 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 12:15 PM IST
सार

एक सप्ताह पूर्व विवाद में मृतका के परिजनों और पड़ोसी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें पड़ोस की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विज्ञापन
dead body of girl found at home door at deoria
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकली युवती का शव उसके दरवाजे पर मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। घटना  की जानकारी होने पर सीओ व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया। एसपी ने थानेदार को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव की रहने वाली कलाबुन (20) पुत्री मुमताज अंसारी घर पर रहती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मुमताज का पड़ोस के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व विवाद में मुमताज और पड़ोसी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें पड़ोस की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार की भोर में कलाबुन शौच के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसका शव दरवाजे पर मिला। परिजन कलाबुन का शव देखकर चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी और एसपी डॉ. श्रीपति त्रिपाठी मौकै पर पहुंचे। जहां मृतका के परिजनों से घटना के बारे में  जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने थानेदार को मामले की तह तक पहुंचने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। मां अजबुन निशा का रो- रो कर बुरा हाल है।


देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि युवती का शव दरवाजे पर मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed