गोरखपुर: युवती की हत्या कर बोरे में फेंकी मिली लाश, गांव में मचा हड़कंप
थानेदार झंगहा संतोष अवस्थी ने बताया कि 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। पहचान की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां हत्या कर चादर में बांधकर फेंकी गई एक युवती की लाश मंगलवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। लाश झंगहा क्षेत्र के भगने बंधे के किनारे मिली। लाश को एक छोटे गड्ढे में ठिकाने लगाने की भी कोशिश की गई थी। शरीर पर चोट के जाहिर निशान नहीं हैं।
पुलिस का अनुमान है कि युवती की हत्या गला दबाकर या फिर जहर देकर की गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मौत का कारण जानने के लिए को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के लिए 72 घंटे के इंतजार के बाद, पोस्टमार्टम होगा।
युवती की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी गई है। शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट, लाल-पीले व सफेद ऊन से बना स्वेटर तथा चेकदार नीले रंग की जींस थी। नाक में पीले धातु की कील थी। शव को देखकर लग रहा था कि हत्या कहीं और करने के बाद लाश यहां लाकर गड्ढे में दबाने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि युवती देखने से डांसर लग रही है। पहचान की कोशिश की जा रही है।
फोटो की मदद से पहचान की कोशिश
पुलिस युवती के शव की फोटो की मदद से पहचान की कोशिश कर रही है। बीट पुलिस अधिकारियों की मदद से फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के जनपद से गायब युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। फोटो को जोन के सभी जिलों की पुलिस को भेजा गया है।
शव फेंके जा रहे पर शिनाख्त न पर्दाफाश
जिले में कई बार महिलाओं और युवतियों के लाशें जहां-तहां मिल चुकी हैं। पुलिस इनकी पहचान में ही पूरी तरह असफल रही, फिर उससे हत्या के पर्दाफाश की उम्मीद करना ही बेमानी है। पिछले दो महीने में पुलिस को तीन जगहों पर लावारिस शव मिले हैं। कुसम्ही में एक युवक का भी शव मिला, लेकिन पर्दाफाश नहीं हो सका। अभी छह महीने पहले ही झंगहा इलाके के गोर्रा नदी के किनारे युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिला था जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव मिलने की घटनाएं
- 4 जून : सहजनवां इलाके में युवती की हत्या कर शव फेंका गया, शिनाख्त नहीं।
- 20 नवंबर 2020 : पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी में महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला, नहीं हुई पहचान।
- 4 जुलाई : चौरीचौरा इलाके में महिला का शव मिला। चेहरे को कूंचा गया था। शिनाख्त नहीं कर सकी पुलिस।