फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Result of MSc Biotech, Electronics and MA-JMC released

डीडीयू : एमएससी बायोटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमए-जेएमसी का रिजल्ट जारी

Wed, 10 Jan 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
DDU: Result of MSc Biotech, Electronics and MA-JMC released
- परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होते ही जारी किया जाने लगे परीक्षाफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हाल ही में संपन्न हुई परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार को एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (प्रथम और तृतीय सेमेस्टर) के परिणाम घोषित कर दिए गए।
समय से रिजल्ट जारी न हाेना सबसे बड़ी समस्या थी। कुछ समय पहले दो सेेमेस्टर की परीक्षा कराने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो सका था। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही रिजल्ट की समस्या को गंभीरता से लिया और सभी पेंडिंग रिजल्ट को जारी करवाया।विश्वविद्यालय में परास्नातक विषम की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही उसकी कॉपी चेकिंग शुरू हो गई थी। अब एक-एक कर सभी प्रोग्राम के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। समय से रिजल्ट जारी करने की मंशा से ही दिसंबर में सभी प्रायाेगिक और मौखिक परीक्षा करा लेने के साथ उसके नंबर पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए।
विज्ञापन


10 जनवरी से शुरू होंगी परास्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं
परिणाम जारी करने के साथ ही विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। सभी विभागों ने कक्षाओं के संचालन की तैयारियों को पूरा कर लिया है। समय से कक्षाओं के संचालन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पूरा समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप पठन-पाठन के साथ-साथ समय से परीक्षा करवाना तथा परिणाम देना विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है। हम छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली को नियमित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed