{"_id":"659db431064f8e7e5407319f","slug":"ddu-error-again-revealed-in-exam-wrong-time-entered-on-question-paper-packet-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-427465-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : परीक्षा में फिर सामने आई चूक, प्रश्नपत्र के पैकेट पर दर्ज कर दिया गलत समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : परीक्षा में फिर सामने आई चूक, प्रश्नपत्र के पैकेट पर दर्ज कर दिया गलत समय
Wed, 10 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
समय सारिणी से इतर पैकेट पर दर्ज है परीक्षा का समय
10 जनवरी को होनी है अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
सुबह 9 बजे से परीक्षा लेकिन प्रश्न पत्र पर समय 11:30 से
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षा में फिर बड़ी चूक सामने आई है। हालांकि इस बार समय रहते इसका पता चल गया। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है।
डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में 10 जनवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर के अंग्रेजी की परीक्षा होनी है। जारी संशोधित समय सारिणी के मुताबिक (कोड ईएनजी 102) इंग्लिश प्रोज एंड राइटिंग स्किल्स फर्स्ट की परीक्षा 10 को सुबह 9 से 10:30 बजे तक है। इसी तरह 10 जनवारी को ही दोपहर 11:30 से 1 बजे तक (कोड ईएनजी 103) इंग्लिश प्रोज एंड राइटिंग स्किल्स सेकंड से होनी है। ये दोनों कोर पेपर हैं। यानी अंग्रेजी के सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।
बताते हैं कि परीक्षा को देखते हुए सोमवार को नोडल केंद्रों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान किसी की नजर दोनों प्रश्न पत्रों के पैकेट पर पड़ी। कोड ‘ईएनजी 102’ के पैकेट पर परीक्षा का समय 11:30 से 1 बजे तक अंकित था, जबकि यह परीक्षा सुबह 9 बजे से होनी है। इसी तरह ‘ईएनजी 103’ के पैकेट पर परीक्षा का समय 11:30 से 1 बजे तक था।
विज्ञापन
एक ही समय पर दो कोर पेपर की परीक्षा का पैकेट देख सभी का माथा चकरा गया। इसके बाद समय सारिणी से मिलान कराया गया तब यह मामला खुला। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
...
परीक्षा में तीसरी बार चूक आया सामने
विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में चूक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 27 दिसंबर को बीए के इतिहास तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रश्न संख्या चार में अंग्रेजी में गवर्नर जनरल के रूप में रिप्नस और हिन्दी में गवर्नर जनरल के रूप में लार्ड लिटन का कार्यकाल पूछा गया था। छह जनवरी को बीए पंचम सेमेस्टर राजनीति शास्त्र की परीक्षा में प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्न पत्र बंट गया था। हंगामे के बाद यह परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी।
कोट...
यह परीक्षा 10 जनवरी को है। इस चूक को समय रहते ठीक कर लिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है कि ईएनजी 102 की परीक्षा सुबह 9 बजे से कराना सुनिश्चित करें।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू