फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Day temperature six degrees below normal in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: कोहरे में लिपटी रही सुबह, लोगों की छूट रही कंपकपी

Mon, 17 Jan 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jan 2022 10:32 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि ऊपरी वायुमंडल में तेज पछुवा हवा चल रही है। इसके अलावा ऊपरी हिमालय में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Day temperature six degrees below normal in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में संडे कोल्ड-डे रहा। वहीं सोमवार सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहने की वजह से पूरे दिन कंपकपी छूटती रही।

विज्ञापन


वहीं रविवार को आकाश साफ होने के साथ ही ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। न सिर्फ रात बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य 22 डिग्री की तुलना में छह डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इस महीने का तीसरा कोल्ड-डे

जनवरी में अब तक तीन दिन कोल्ड-डे रहे हैं। इसके पहले दो जनवरी को दिन का तापमान 16.2 और चार जनवरी को 14.6 डिग्री रहा था। दरअसल, जब दिन का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहे, तो उसे कोल्ड-डे कहते हैं। न्यूनतम तापमान में कमी आने की वजह से शीतलहर की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि ऊपरी वायुमंडल में तेज पछुवा हवा चल रही है। इसके अलावा ऊपरी हिमालय में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आएगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा। 18 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस वजह से आकाश में बादल छाएंगे और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed