फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughter in law caught with smack further expanded her business after marriage

गोरखपुर की अमरुतानी की कहानी: बहू स्मैक के साथ पकड़ी गई...शादी के बाद और बढ़ाया धंधा

Tue, 09 Jan 2024 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

स्मैक के अवैध धंधे में मंजू के साथ उसका बेटा सुधीर, बेटी माला, बहू वंदना सब शामिल हैं। परिवार का हाल देखे तो सब अब रुपयों से संपन्न हो चुके हैं। लेकिन, जितनी भी शादियां हुई हैं, वह सभी कभी न कभी जेल गए हैं।

विज्ञापन
Daughter in law caught with smack further expanded her business after marriage
किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन ने की थी स्मैक की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंजू की बहू वंदना मऊ में कुछ वर्ष पहले 26 लाख के स्मैक के साथ पकड़ी गई थी। परिवार को करीब से जानने वाले ही बताते हैं, वंदना का रिश्ता जैसे ही बेटे सुधीर के लिए आया था, उसने हां कर दिया था। इसके बाद कच्ची शराब के धंधे से मंजू ने पूरी तरह से तौबा कर लिया और फिर बहू वाले नेटवर्क के जरिए वाराणसी से स्मैक की खेप आने लगी। इस तरह बहू ने ससुराल का काला धंधा और आगे बढ़ा दिया।

विज्ञापन


महिलाओं की मदद से इसे आसानी से लाकर गोरखपुर में खपाया जाता है। एक पुड़िया 300 से पांच सौ रुपये में बेचकर इस परिवार ने टूटे घर से आलीशान मकान बनवा लिया। तीन लग्जरी गाड़ी दरवाजे पर खड़ी होने लगी। इतना ही नहीं, अब परिवार की तैयारी थी कि राजनीतिक चोला ओढ़कर पूरी तरह से अवैध साम्राज्य को वैध कर दिया जाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्मैक के अवैध धंधे में मंजू के साथ उसका बेटा सुधीर, बेटी माला, बहू वंदना सब शामिल हैं। परिवार का हाल देखे तो सब अब रुपयों से संपन्न हो चुके हैं। लेकिन, जितनी भी शादियां हुई हैं, वह सभी कभी न कभी जेल गए हैं। ये सब कुछ जानकर होता है या फिर ऐसे ही लोग आपस में शादी करते हैं, इसकी सटीक जानकारी तो किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रात में चलाते थे साइकिल, नदी में डुबो दी जाती थी नाव...आग जलाकर देते थे सिग्नल

सबसे बड़ी बात यह कि स्मैक के धंधे को पनपाने के लिए महिलाएं आगे आ जाती हैं। पुलिस जब जाती भी थी तो महिलाएं सामने आ जाती थीं। इतने में पीछे के रास्ते स्मैक को ठिकाने लगा दिया जाता था। पहली बार जब एसपी सिटी ने कार्रवाई कराई तो महिला पुलिस साथ गई और घर के पीछे भी पुलिस का पहरा रहा।

इसे भी पढ़ें: मंजू चोरनी को दरोगा ने चखाया स्मैक का मजा, नेता ने सिखाई सियासी हनक

पंडिताइन ने की थी स्मैक की शुरुआत, सबसे पहले इसका घर ही हुआ जब्त
राजघाट थाने की हिस्ट्रीशीट नंबर 86 ए पर किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन का नाम दर्ज है। राजघाट के चकरा अव्वल निवासी किशुन कुमारी अब शाहपुर में रहती है। इसने ही गोरखपुर में स्मैक के धंधे की शुरुआत की थी। राजघाट थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी इस पर हो चुकी है। पंडिताइन पर राजघाट के अलावा कोतवाली और शाहपुर थाने में भी केस दर्ज है। अब तक 10 मुकदमे इस पर दर्ज हो चुके हैं।

2015 में 26 लाख के स्मैक के साथ जब पंडिताइन पकड़ी गई थी तो यह बात भी सामने आई थी कि एक दीवान की सह पर उसका पूरा धंधा चलता है। पुलिस से सांठगांठ कर उसने हिस्ट्रीशीट भी बंद करा ली थी, लेकिन फिर 31 अगस्त 2022 को उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। इसके बाद पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम के आदेश पर शाहपुर में इसके आवास को जब्त कर सबसे पहली बार स्मैक माफिया पर कार्रवाई की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed