{"_id":"617aa0629d93ee5d3a72b1e1","slug":"custodian-dies-after-cash-van-collides-with-parked-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खड़े ट्रक से कैश वैन टकराने से कस्टोडियन की मौत, तीन गंभीर रूप से हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खड़े ट्रक से कैश वैन टकराने से कस्टोडियन की मौत, तीन गंभीर रूप से हुए घायल
Thu, 28 Oct 2021 06:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:36 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के बेटे प्रवीण की तहरीर पर चालक प्रवीण निषाद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के कोलिया के पास गुरुवार की सुबह 3.30 बजे खड़े ट्रक में कैशवैन टकरा गई। हादसे में सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद कैश वैन का चालक फरार हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज क्षेत्र के हरिहरपुर लोनहा गांव निवासी प्रदीप मणि त्रिपाठी (45) सिक्योरिटी कंपनी सीएमएस में कस्टोडियन के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को एचडीएफसी बैंक का कैश लेकर लखनऊ जमा करने गए थे। उनके साथ दो गनर एवं एक अन्य कर्मचारी भी थे। रुपया जमा कर सभी गुरुवार को गोरखपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 3.30 बजे वह गीडा क्षेत्र के कोलिया के पास पहुंचे थे कि हाइवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कैश वैन टकरा गई। हादसे में गाड़ी का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर में गंभीर चोट आने प्रदीप मणि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मचारी राजन कन्नौजिया, गनमैन बलकरण और रामसुमेर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक विनोद निषाद गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां, डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। राजन कन्नौजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रवीण की तहरीर पर चालक प्रवीण निषाद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।