फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Culture and a sense of belonging are crucial foundations of psychological development.

Gorakhpur News: संस्कृति और अपनत्व मनोवैज्ञानिक विकास के अहम आधार

Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Culture and a sense of belonging are crucial foundations of psychological development.
गोरखपुर। संस्कृति, पहचान और अपनत्व व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। ये बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहीं। वह मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित 14वें प्रो. एलबी त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान व एक दिवसीय संगोष्ठी में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। ‘संस्कृति, पहचान और कल्याण : हाशिए के समुदायों के मनोवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य’ विषयक संगोष्ठी में बीएचयू के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार आर्य ने जनजातीय बच्चों की औपचारिक शिक्षा की चुनौतियों पर चर्चा की। दूसरे सत्र में बीएचयू के प्रो. तुषार सिंह ने कहा कि किसी संस्कृति में अनुकूलित हो जाना और उससे अपनत्व महसूस करना अलग-अलग बातें हैं। वहीं प्रो. संदीप कुमार व दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद प्रकाश ने भी अपनी बात रखी। विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed