{"_id":"64cfed802a7d39475506d944","slug":"cultural-activity-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-264353-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैमरे की नजर से बचकर निकले तो एडीजी देंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैमरे की नजर से बचकर निकले तो एडीजी देंगे इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शाहपुर थाना क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। जो शहर में सर्वाधिक हैं। शाहपुर में हर गली-मोहल्ले, चौराहे पर कैमरा होने की सच्चाई को परखने के लिए पुलिस दस अगस्त को एक खुली प्रतियोगिता भी कराएगी। एडीजी अखिल कुमार ने कहा है कि प्रतियोगिता में बाइकर्स आएं और थाना क्षेत्र के एक स्थान से दूसरे स्थान तक, जिस रास्ते से जाना चाहें जाएं। बाइकर्स यदि बिना कैमरे की नजर में आए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच गए, तो उन्हें इनाम दिया जाएगा।
उधर, कैमरा लगवाने के मामले में बेहतर प्रदर्शन के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ व चार इंस्पेक्टर को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। जन-सुरक्षा व अपराध नियंत्रण में सीसीटीवी कैमरों के महत्व के मद्देनजर जोन पुलिस की ओर से सात जून 2022 से ऑपरेशन त्रिनेत्र नाम से अभियान की शुरुआत एडीजी अखिल कुमार ने की थी।
इसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं को प्रेरित कर महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही हर घर कैमरा अभियान के अंतर्गत घरों, दुकानों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जनपद पुलिस की ओर से किए गए अच्छे कार्य की प्रशंसा अपर पुलिस महानिदेशक जोन ने की है। जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र में अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
कैंट, रामगढ़ताल व गोरखनाथ थाना क्षेत्र में भी होगी प्रतियोगिता
शाहपुर के अलावा कैंट, रामगढ़ताल व गोरखनाथ थाना क्षेत्र में भी कैमरे लगवाने के मामले में बेहतर कार्य किया गया है। जल्द ही इन थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाने का निर्देश एडीजी ने दिया है। लक्ष्य रखा गया है कि शाहपुर, कैंट, रामगढ़ताल और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए जाएं तथा शहर के शेष सभी थाना क्षेत्रों में 30 अगस्त तक यह कार्य अवश्य पूरा कर लिया जाए। इस प्रकार गोरखपुर शहर प्रदेश में ऐसा पहला शहर होगा जहां शत-प्रतिशत स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।