{"_id":"5ec546fd8ebc3e9027450eaa","slug":"crime20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट में 7 घायल, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में मारपीट में 7 घायल, गांव में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)। इलाके के गौरखास गांव में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई, जिसमे दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव के शिवम कुमार व राणाप्रताप सिंह के परिवार से पुरानी रंजिश चलती है। गांव में क्वारंटाइन सेंटर में दोनों परिवारों के लोग बाहर से आकर रूके हैं। मंगलवार की रात दोनों पक्षों के लोग भोजन लेकर पहुंचे थे। उसी समय पुरानी बात लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों के लोग घर आए और दोनो पक्षों के लोग भीड़ गए। जिसमे एक पक्ष के शिवम व पवन कुमार जबकि दूसरे पक्ष राणाप्रताप, सत्यवान, चंद्रशेखर, शुभम, ध्रुवनारायण को चोट लगी है। इस संबंध में कोतवाल हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस लगा दिया गया है।
विज्ञापन