{"_id":"5fe361590e7ba15801105cee","slug":"youth-defending-brutally-beaten-to-death-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत
Wed, 23 Dec 2020 08:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:55 PM IST
सार
- खोराबार इलाके के भैंसहा भरटोलिया गांव में सोमवार शाम हुई थी मारपीट
- बुधवार सुबह मौत के बाद गैर इरादतन हत्या का केस, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भैंसहा भरटोलिया गांव में बीते सोमवार मारपीट में बीचबचाव कर रहे युवक राजकुमार (29) की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। युवक की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के पिता राजमंगल की तहरीर पर गौरीशंकर, उसके पुत्र लालू और भाई के साथ ही एक अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके गौरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भैंसहा भरटोलिया गांव के सिकंदर का गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे भैंसहा गांव के समीप फोरलेन पर सिकंदर को हमलावर पीट रहे थे। उधर से अपनी पांच वर्षीय बच्ची सोनम के साथ जा रहे भैंसहा भरटोलिया गांव के राजकुमार की नजर पड़ी तो वह सिकंदर को बचाने चले गए।
विज्ञापन
मनबढ़ों ने सिकंदर को छोड़कर राजकुमार की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पास में मौजूद बच्ची रोती रही। बाद में कुछ लोगों ने बीचबचाव किया और राजकुमार के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने राजकुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मनबढ़ों ने पांच साल की बच्ची के साथ भी मारपीट की थी। उसे भी चोटें आई हैं।