फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man gets married with lover after return to jail

अजब-गजब: जिससे शादी से इनकार करने पर जेल गया था युवक, अब इस डर से थामा उसका हाथ

Mon, 10 Jan 2022 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 02:09 PM IST
सार

युवक ने आजीवन कारावास के डर से युवती से शादी कर ली। पुरे क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

विज्ञापन
young man gets married with lover after return to jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के पिपराइच इलाके के एक गांव में युवक की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन साल पहले नाबालिग प्रेमिका से शादी से इनकार करने पर वह दुष्कर्म का आरोपी बन गया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा तो हाईकोर्ट से जमानत पर किसी तरह से छूटा।
विज्ञापन


गांव में आने पर संभ्रात लोगों ने दोनों परिवारों को समझाया और युवक को भी बताया कि आजीवन कारावास के आरोपी बन जाओगे। जेल के डर से उसे प्यार फिर याद आ गया और दोनों ही परिवार की रजामंदी से उसने शादी रचा ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले एक युवक पर किशोरी ने दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की दलित परिवार की होने के कारण उस समय लड़का पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ। जिससे युवक को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल की हवा खाने तथा भविष्य में आजीवन कारावास  के डर से युवक पक्ष लड़की पक्ष की सारी शर्तें मान लीं और शनिवार रात क्षेत्र के क्षत्रिय बाबा मंदिर में शादी रचा ली। लड़की के मुकदमा वापस लेने के बाद शायद युवक बर्बादी से बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed