{"_id":"5fc607958ebc3eefbb07766b","slug":"young-man-committed-suicide-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, जानिए किस बात को लेकर था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, जानिए किस बात को लेकर था परेशान
Tue, 01 Dec 2020 02:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक संतोष शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी हट्टा मुहल्ला स्थित गोदाम में एक शख्स ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि काम के दबाव से तनाव में आकर उसने ये कदम उठाया है। वह सजावट का कार्य करता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के न्यू कालोनी चकिया रोड निवासी संतोष शर्मा (34) पुत्र शालिग्राम शादी-विवाह तथा अन्य आयोजनों में सजावट का काम करता था। वह लगन शुरू होने से पहले सजावट की बुकिंग किया था। मई, जून माह में लॉकडाउन के कारण लोग शादी की तिथि टालकर नवंबर व दिसंबर में रखे हैं। लगन तेज होने के कारण संतोष के पास काम अधिक था, जिसे पूरा करने में लगा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को संतोष पर काम जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह तनाव में आ गया। शाम को घर से निकला, कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फोन न मिलने पर उसके मित्रों व परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो शहर के विजय टाकीज के समीप संतोष का लोकेशन मिला। इसके बाद एक व्यक्ति उसके गोदाम पहुंचा तो देखा कि टिन शेड के पाइप से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर संतोष लटका था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने सूचना मित्रों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मिलनसार व सरल स्वभाव का था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हो गया। घटना के बाद मृतक के दोनों भाई पवन व रविश उर्फ अजीत बदहवास हो गए हैं।