{"_id":"6104095a786bda256d55f08b","slug":"young-man-commits-suicide-in-marriage-day-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बरात निकलने से पहले युवक ने उठाया ऐसा कदम, जानकर दंग रह गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बरात निकलने से पहले युवक ने उठाया ऐसा कदम, जानकर दंग रह गए परिजन
Fri, 30 Jul 2021 07:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:44 PM IST
सार
इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। आत्महत्या की वजह के बारे में घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर में शुक्रवार को बरात निकलने से पहले सिराज (35) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सिराज का फंदे से लटकता शव देख कर घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। खुदकुशी की वजह प्रेम संबंध बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर निवासी सिराज की शुक्रवार की सुबह बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की रात घर में निकाह की तैयारियां व बाकी रस्में चल रही थीं। देर रात तक कार्यक्रम के बाद वह सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह काफी देर तक सिराज के नहीं उठने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। सिराज का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। आत्महत्या की वजह के बारे में घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।