फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young boy died after beating in sant kabir nagar

सात बीघा जमीन के लिए पड़ी थी रिश्तों में दरार, नहीं पता था बुझ जाएगा घर का इकलौता चिराग

Thu, 17 Sep 2020 02:07 PM IST
vivek shukla तारेश सिंह, मेंहदावल।
तारेश सिंह, मेंहदावल। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Young boy died after beating in sant kabir nagar
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के पंडितपुरवा में जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। रात में ही एसपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सात बीघा जमीन के लिए रिश्तों में दरार पड़ गई। इसी रंजिश में मुख्य आरोपी शख्स पर भांजे की हत्या और बहनोई पर हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इधर इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो बहनें यहीं कहते हुए बिलख रही थीं कि अब रक्षाबंधन किसे बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

मेंहदावल नगर पंचायत के बहबोलिया वार्ड निवासी श्रीराम की शादी पंडित पुरवा गांव में हुई थी। उन्हें उनके ससुर रामप्यारे ने अपनी सात बीघा जमीन दी है। श्रीराम वहीं रहते हैं। उनके ससुर के भाई दुलारे के बेटे बाबूराम से जमीन संबंधी विवाद काफी दिनों से था। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में बार पंचायत भी हुई थी और पंचों की मध्यस्तथा के बीच एक बीघा खेत श्रीराम ने बाबूराम को देने की बात कहीं थी।

एक बीघा खेत बाबूराम जोत भी रहे थे और बहनोई श्रीराम से रजिस्ट्री करने की बात चल रही थी। इधर रजिस्ट्री न करने को लेकर फिर तनाव बढ़ गया था। उसी का परिणाम रहा है कि मंगलवार की देर शाम मारपीट की घटना हो गई। मारपीट में श्रीराम यादव के इकलौते बेटे राकेश यादव (25) की मौत हो गई।

श्रीराम यादव समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीराम की दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री माया की दस वर्ष पूर्व शादी हो गई है। छोटी बेटी पूजा घर पर रहती है। करीब तीन वर्ष पूर्व राकेश यादव की शादी इसी क्षेत्र के श्रीरामपुर ग्राम में संगम यादव के साथ हुई, जिससे डेढ़ वर्ष का पुत्र हिमांशु है।

एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। इस मामले में आरोपितों पर केस दर्ज हो चुका है और चार को पुलिस ने पकड़ लिया है। शेष दो आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed